MEGA PTM



 मेगा पी.टी.एम. (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथलवारा, राजगढ़ में मेगा पी.टी.एम. (Parent Teacher Meeting) का सफल आज दिनांक 17/ 9 /2025  आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थी तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही।


बैठक की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावकों का स्वागत भाषण देकर की गई। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों की प्रगति तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, उपस्थिति एवं परीक्षा परिणामों की विस्तृत रिपोर्ट दी गई।


कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों को घर पर सहयोग करने के सुझाव दिए गए।


अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस बैठक का सबसे महत्वपूर्ण पहलू था “प्रखर 2.0” कार्यक्रम की जानकारी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी और सर्वांगीण विकास के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत बच्चों को डिजिटल लर्निंग टूल्स, मोटिवेशनल क्लासेस और करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएँ मिलेंगी।

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया और इस प्रकार मेगा पी.टी.एम. का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




---





Comments

Popular posts from this blog

MY SCHOOL NATHALWARA

मेगा PTM GSSS नाथलवाड़ा