MEGA PTM
मेगा पी.टी.एम. (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथलवारा, राजगढ़ में मेगा पी.टी.एम. (Parent Teacher Meeting) का सफल आज दिनांक 17/ 9 /2025 आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थी तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावकों का स्वागत भाषण देकर की गई। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, विद्यार्थियों की प्रगति तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन, उपस्थिति एवं परीक्षा परिणामों की विस्तृत रिपोर्ट दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों को घर पर सहयोग करने के सुझाव दिए गए। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस बैठक का सबसे महत्वपूर्ण पहलू था “प्रखर 2.0” कार्यक्रम की जानकारी। यह कार्यक्रम विद्यार...